-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बड़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, लगेंगे सैकड़ों अन्नक्षेत्र
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ख्याति प्राप्त डॉक्टर हनुमान दंदरौआ सरकार के दर्शन को जाने वाले पैदल यात्री 21 तारीख से होंगे रवाना पैदल यात्री भक्तों के सेवा के लिए अन्न क्षेत्र लगाने में जुटे हुए हैं युवा वर्ग के लोग पोरसा
विस्तार
मध्य प्रदेश: ख्याति प्राप्त डॉक्टर हनुमान दंदरौआ सरकार के दर्शन को जाने वाले पैदल यात्री 21 तारीख से होंगे रवाना पैदल यात्री भक्तों के सेवा के लिए अन्न क्षेत्र लगाने में जुटे हुए हैं युवा वर्ग के लोग पोरसा तहसील की सीमा में एक सैकड़ा से अधिक अन्न क्षेत्र लगाए जाएंगे अभी से तैयारियां जारी,,,,भादो माह के अंतिम मंगलवार को मनाए जाने वाले प्रसिद्ध बड़वा मंगल पर्व को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 22 सितंबर को बड़वा मंगल मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पोरसा सहित आसपास के क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में विशेष सजावट और श्रृंगार का कार्य अभी से शुरू कर दिया गया है। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाने के साथ-साथ भक्तों के स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं। भक्ति और आस्था की अनूठी परंपरा धार्मिक मान्यता के अनुसार, भादो माह के अंतिम मंगलवार को बड़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम जब लंका से लौट रहे थे, तब उन्होंने हनुमान जी से वरदान मांगने को कहा। हनुमान जी ने किसी सांसारिक वस्तु की इच्छा न रखते हुए भगवान श्रीराम से केवल उनकी भक्ति का वरदान मांगा। इसी आस्था और परंपरा के चलते भादो माह के अंतिम मंगलवार को बड़वा मंगल के रूप में मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है। 21 सितंबर से शुरू होगी पैदल यात्रा बड़वा मंगल के अवसर पर दंदरौआ धाम के डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन के लिए अम्बाह, पोरसा, मुरैना सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। पिछले वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा कर दंदरौआ धाम पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए थे। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 21 सितंबर से ही पैदल यात्रियों का जत्था दंदरौआ धाम के लिए रवाना होना शुरू हो जाएगा। आयोजकों और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख से अधिक पहुंच सकती है। जगह-जगह लगेंगे अन्नक्षेत्र पैदल यात्रियों की सेवा के लिए मार्ग में जगह-जगह अन्नक्षेत्र और सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन अन्नक्षेत्रों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालु सेवा में जुटे भक्तों ने अन्नक्षेत्र लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़वा मंगल को लेकर क्षेत्र में अभी से धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। मंदिरों की सजावट, पैदल यात्राओं और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए जा रहे इंतजामों से आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल और भी दिखाई देने की उम्मीद है।
बड़वा मंगल के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भगवान हनुमान की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिरों में चोला चढ़ाया जाएगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन-पूजन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अर्जी और मन्नत लगाएंगे।
उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का भी आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
