Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम ने गो-आश्रय स्थल अमरहा और किसान कल्याण केंद्र का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्दश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 05:34:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 05:34:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 17 सितंबर, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड के गो-आश्रय स्थल अमरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 17 सितंबर, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड के गो-आश्रय स्थल अमरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व गौशाला के सुचारू संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया गया। गो-आश्रय स्थल अमरहा का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में कुल 54 गोवंश संरक्षित है। जिलाधिकारी द्वारा गोवंश हेतु भूसा, चारा, दाना-चोकर आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। गोवंशों की देखरेख हेतु गौशाला में दो केयरटेकर कार्यरत है, उन्होंने बताया कि उन्हें मानदेय मिल रहा है, गौशाला में सीसीटीवी कैमरा एवं विद्युत की व्यवस्था ठीक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल का एप्रोच मार्ग ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ गो-आश्रय स्थल में इंटरलॉकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के पास निर्मित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया जो क्रियाशील/संचालित पाया गया।  गो-आश्रय स्थल के बगल निर्मित किसान कल्याण केंद्र के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि सप्ताह में 2 दिन कृषि कल्याण केंद्र में कृषि विभाग के कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहे जिससे किसानों की समस्याओं अथवा कृषिगत जानकारी किसान भाइयों को मिल सके। किसान कल्याण केंद्र में विद्युत व्यवस्था संयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सांथा, ओएसडी राकेश कुमार, एडीओ पंचायत सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

Related News

राजस्थान: वरुण पथ जैन मंदिर में मानसरोवर महिला मंडल के स्थापना दिवस पर महासतियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं की दी गई प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश: तरबगंज के पकड़ी बाजार में गणेश महोत्सव की धूम, सुंदरकांड पाठ और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद पुलिस ने मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की तीनों तहसीलों में भूकम्प और अग्निकाण्ड से बचाव के लिए राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित

महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री


Featured News