-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद पुलिस ने मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 17.09.2026 को अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास एक अभियुक्त अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी *01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 अनिल यादव, का0 कृष्ण नारायण गौंड़, का0 संतोष यादव ।
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
