Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Sachin Ashokrao Moon , महाराष्ट्र  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 05:05:10 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Sachin Ashokrao Moon ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 05:05:10 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: लायंस क्लब धामणगांव रेलवे की ओर से स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायंस अतुल भोगे की ओर से यह शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

विस्तार

महाराष्ट्र: लायंस क्लब धामणगांव रेलवे की ओर से स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायंस अतुल भोगे की ओर से यह शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। धामणगांव रेलवे शहर के स्व. नंदलाल लोया कन्या विद्यालय एवं श्रीराम कनिष्ठ महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नगराध्यक्ष डॉ. अर्चना अडसड रोठे, नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं संचालक गिरीश उर्फ बंडू मुंदड़ा, लायंस क्लब अध्यक्ष विशाल पनपालिया, प्राचार्य अर्चना राऊत तथा परियोजना अधिकारी अतुल भोगे मंच पर उपस्थित थे। लायंस क्लब अध्यक्ष विशाल पनपालिया ने अपने प्रास्ताविक में कहा कि लायंस क्लब की ओर से निरंतर विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समाजोपयोगी तथा जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी लाने वाले ऐसे उपक्रम भविष्य में भी निरंतर चलाने का प्रयास किया जाएगा।

पुस्तक रूपी गुरु को अपना बनाएं : नगराध्यक्ष नगराध्यक्ष डॉ. अर्चना अडसड रोठे ने कहा कि विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वे अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। आज के विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। माता जिजाऊ ने उस समय हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज में संस्कार एवं राष्ट्रभावना का निर्माण किया। हमें भी जिजाऊ के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए इतिहास पढ़ना आवश्यक है। “जो इतिहास पढ़ता है, वही इतिहास रचता है।” पुस्तक हमारी गुरु है। केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि ज्ञान को आत्मसात कर समाज के साथ संवाद साधना भी आवश्यक है। उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य के लिए विद्यार्थियों को पुस्तक रूपी गुरु को अपना बनाना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन उन्होंने किया।

प्राचार्य अर्चना राऊत ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा विद्यालय की अत्यंत होनहार एवं प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थिनी को शैक्षणिक सामग्री के रूप में की गई सहायता सराहनीय है। कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष विशाल पनपालिया, सचिव मनोज मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष प्रफुल पोळ, परियोजना अधिकारी विजय रोंघे, योगेश मुंदड़ा, मेहेर निस्ताने, वरिष्ठ सदस्य रमेशचंद्र चांडक, प्रेमचंद मुंदड़ा, रामराव अतकरे, रामेश्वर चांडक, अशोक भंडारी, रमेश ठाकरे, सुरेश लोया, प्रवीण तलवारे, प्रसन्ना भंडारी, अतुल भोगे, आशीष मुंदड़ा, मुस्तफा बोहरा, संजय वर्मा, पवन राठी, रितेश राठी, कमल टावरी, आशीष पनपालिया तथा राजकुमार पुरोहित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रसन्न भंडारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मनोज मुंदड़ा ने माना।

Related News

राजस्थान: वरुण पथ जैन मंदिर में मानसरोवर महिला मंडल के स्थापना दिवस पर महासतियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं की दी गई प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश: तरबगंज के पकड़ी बाजार में गणेश महोत्सव की धूम, सुंदरकांड पाठ और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद पुलिस ने मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: डीएम ने गो-आश्रय स्थल अमरहा और किसान कल्याण केंद्र का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्दश

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की तीनों तहसीलों में भूकम्प और अग्निकाण्ड से बचाव के लिए राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित


Featured News