-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम आलोक कुमार ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण, मिलीं कई खामियां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 17 सितंबर, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खजुरी का निरीक्षण करते हुए प
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 17 सितंबर, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खजुरी का निरीक्षण करते हुए पठन-पाठन, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में संबंधितों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 86 बच्चों के सापेक्ष मात्र 37 बच्चे ही उपस्थित पाए गए, तीन पूर्ण कालिक शिक्षिकाओं के सापेक्ष एक अनुपस्थित पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं शिक्षण कार्य आदि के बारे में जानकारी लेते हुए पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी किया गया। बताया गया कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय का कोई शिक्षक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। निरीक्षण में शौचालय व भवन की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को टीम गठित कर विद्यालय भवन की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भवन की मरम्मत हेतु विगत 2 वर्ष पूर्व उपलब्ध कराई गई धनराशि के खर्च की जांच कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विगत माह जुलाई में निरीक्षण से संबंधित कोई टिप्पणी अंकित नहीं की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बगल में निर्माणाधीन उच्चीकृत विद्यालय का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। इस अवसर पर ओएसडी राकेश कुमार व कृष्णा गुप्ता सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे स्व. नरेंद्रराव भोगे की स्मृति में लायंस क्लब ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
