-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: धनघटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घर से लापता दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: घर से लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को जनपद संतकबीरनगर की थाना धनघटा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बालिकाओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: घर से लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को जनपद संतकबीरनगर की थाना धनघटा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बालिकाओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए धनघटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। पुलिस के अनुसार, थाना धनघटा में दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने के संबंध में मु0अ0सं0 648/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बालिकाओं की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने लापता बालिकाओं की तलाश के लिए तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनघटा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को बरामद किया। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका बालिकाओं को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल सलमान अंसारी और महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह शामिल रहीं। बालिकाओं की सकुशल बरामदगी पर उनके परिजनों ने पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: बरेली: ऑटो और पिकअप की भिड़ंत में एक की मत, तीन घायल
गुजरात: डांग: 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 1700 वंचित बच्चे सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मानीमऊ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर: गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव
उत्तर प्रदेश: दो साल से लापता युवक पटना से सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, गुमशुदगी दर्ज कराने वाली पत्नी बेनकाब
