Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: 1 अवैध देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (HR28E-3195)

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 10:20:35 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 10:20:35 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पहले आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र रुस्तम, निवासी नई, थाना बिछोर, जिला नूह के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।
 दूसरे आरोपी की

विस्तार

हरियाणा: पहले आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र रुस्तम, निवासी नई, थाना बिछोर, जिला नूह के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।
 दूसरे आरोपी की पहचान साजिद पुत्र अब्दुल वहाब, निवासी नगला खरोट, थाना कोसी कलां, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। जिससे 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए होडल प्रभारी  P SI अमित कुमार ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को सीआईए स्टाफ होडल के मुख्य सिपाही धर्मदेव अपनी टीम के साथ खिरबी गांव के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक, जो आवारा किस्म के हैं और अपने पास अवैध हथियार रखे हुए हैं, एक मोटरसाइकिल (नंबर HR28E-3195) पर खिरबी से बांसवा रोड पर खड़े हैं।

सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस गाड़ी को देखकर दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी बरामद अवैध देशी कट्टा और कारतूस रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस ने अवैध देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना हसनपुर में आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।