-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 4 टेंपो सीज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 20 से अधिक वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग और फिटनेस संबंधी मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई; क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 20 से अधिक वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग और फिटनेस संबंधी मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई; क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने दिखाई सख्ती स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न चौराहों और स्कूल मार्गों पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान मानकों को पूरा नहीं करने वाले चार टेंपो सीज किए गए। क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रवर्तन विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को ले जाने वाले टेंपो की फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। 20 से अधिक टेंपो की जांच पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 20 से अधिक टेंपो की सघन जांच की गई। जांच में कुछ वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने की स्थिति सामने आई। पुलिस का कहना है कि मानकों के विपरीत बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और चार टेंपो को सीज किया गया। पुलिस के मुताबिक जिन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे सवार मिले, उनमें मौजूद बच्चों को सुरक्षित दूसरे वाहनों से उनके घरों तक पहुंचाया गया। बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर कार्रवाई यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने कहा कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने और वाहन के जरूरी कागजात एवं फिटनेस दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस अथवा आवश्यक दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभिभावकों से भी अपील की गई कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन के कागजात और चालक की जिम्मेदारी एवं व्यवहार के बारे में जानकारी कर लें। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कोई टेंपो चालक ओवरलोडिंग करता या लापरवाही से वाहन चलाता दिखाई दे तो इसकी सूचना यातायात पुलिस अथवा डायल 112 पर दें। पुलिस के अनुसार बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल मार्गों और प्रमुख स्थानों पर वाहन जांच आगे भी जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: बरेली: ऑटो और पिकअप की भिड़ंत में एक की मत, तीन घायल
गुजरात: डांग: 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 1700 वंचित बच्चे सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मानीमऊ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर: गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव
उत्तर प्रदेश: दो साल से लापता युवक पटना से सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, गुमशुदगी दर्ज कराने वाली पत्नी बेनकाब
