-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यूपी के 4 लाख फार्मासिस्टों की सीएम से मांग: 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना' में किया जाए शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फार्मासिस्ट समुदाय की ओर से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए मांग पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत एवं सुचारू बनाए रखने में फार्मासिस्ट समुदाय की म
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फार्मासिस्ट समुदाय की ओर से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए मांग पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत एवं सुचारू बनाए रखने में फार्मासिस्ट समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के लगभग 4 लाख पंजीकृत फार्मासिस्ट प्रतिदिन अस्पतालों, औषधालयों, मेडिकल स्टोरों एवं विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से मरीजों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित औषधि उपयोग में सहयोग प्रदान करते हैं। महामारी जैसी विषम परिस्थितियों से लेकर सामान्य दिनों तक फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में अहम योगदान दिया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि फार्मासिस्ट स्वयं स्वास्थ्य सेवाओं का अभिन्न हिस्सा होने के बावजूद बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और उनके परिवार ऐसी व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित हैं। बीमारी अथवा आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में उपचार का खर्च उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव डालता है। फार्मासिस्ट समुदाय की प्रमुख मांगें: योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार तथा सरकारी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध प्रावधानों के अनुसार उपचार की सुविधा प्रदान की जाए। फार्मासिस्टों के परिवारों को भी गंभीर बीमारी, दुर्घटना एवं आकस्मिक चिकित्सा परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मांग पर विचार के लिए शासन स्तर पर फार्मासिस्ट प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश निर्धारित किए जाएं। फार्मासिस्ट समुदाय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश के लगभग 4 लाख पंजीकृत फार्मासिस्टों तथा उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लिया जाए। यह निर्णय फार्मासिस्ट समुदाय के साथ-साथ उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा और मानसिक संबल प्रदान करेगा।संगठन आने वाली 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर माँगो में जोड़कर मुख्य अतिथि और प्रशासन के बीच बाते रखेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण, राष्ट्रीय महासचिव वीके सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजा गंगवार प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार प्रदेश, महासचिव विष्णु यादव , प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ आदि।
उत्तर प्रदेश के सभी पंजीकृत फार्मासिस्टों को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना' के दायरे में शामिल किया जाए। पात्र फार्मासिस्टों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड / स्टेट हेल्थ कार्ड जारी किए जाएं।
उत्तर प्रदेश: बरेली: ऑटो और पिकअप की भिड़ंत में एक की मत, तीन घायल
गुजरात: डांग: 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 1700 वंचित बच्चे सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मानीमऊ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर: गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव
उत्तर प्रदेश: दो साल से लापता युवक पटना से सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, गुमशुदगी दर्ज कराने वाली पत्नी बेनकाब
