Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए समयबद्धता और गुणवत्ता के सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 10:54:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 10:54:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आयुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आयुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराए जाएं और कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो। उन्होंने लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएम सूर्यघर से लेकर किसान सम्मान निधि तक की समीक्षा  बैठक में पीएम सूर्यघर, खराब ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एंबुलेंस एवं सिटी स्कैन सेवा, दुग्ध मूल्य भुगतान, दिव्यांग पेंशन, जल निगम, फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यटन विकास और ऑपरेशन कायाकल्प समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इसके अलावा अंडा उत्पादन, मुख्यमंत्री शादी अनुदान, प्रोजेक्ट अलंकार, नई सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री विवाह योजना और ओडीओपी सहित अन्य विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली गई फील्ड में सत्यापन कराने पर जोर 
मंडलायुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति बनाए रखें। किसी भी स्तर पर आने वाली समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी के साथ ही फील्ड स्तर पर स्थलीय सत्यापन कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना, जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, जयकेश त्रिपाठी, बलराम सिंह, वन संरक्षक रंगराजू टी, मुख्य अभियंता विद्युत विजय कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जल निगम सौरभ सुमन, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, उप निदेशक समाज कल्याण राम कुमार चौरसिया, संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम, संयुक्त आयुक्त उद्योग गौरव मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।