Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गणपति बप्पा को नम आंखों से दी विदाई, ढोल-नगाड़ों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shekhar Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/09/2026 10:18:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Shekhar Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/09/2026 10:18:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बाजार गंज स्थित गणपति चौक पर श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह विधि-विधान से पूजा-

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बाजार गंज स्थित गणपति चौक पर श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके बाद गणपति बप्पा को विशाल भंडारे का भोग लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा पान के दरीबा से शुरू होकर मंडी चौक, बाजार गंज, बर्तन बाजार, जैन मंदिर और पीली कोठी होते हुए रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता आई के पास रामगंगा नदी पहुंची।यहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया,विसर्जन यात्रा का मुख्य आकर्षण बाजार गंज के राजा गणपति का भव्य रथ रहा, जिस पर गणपति बप्पा विराजमान रहे। 

श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, महाराष्ट्र के ढोल-ताशों और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़े,जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया। यात्रा में शिव की बारात, शनि देव की कौवे पर सवार झांकी, माता काली और भोले बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाए,गणपति बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सभी ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे,इस दौरान समिति अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संयोजक अनुराग अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, प्रदीप अरोड़ा, अंकुर गोयल, सोनू मराठी, अरविंद मराठी, हरीश मराठी, गौरव, मदन, नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन पर पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंज उठा।

Related News

उत्तर प्रदेश: छानबे में सपा का PDA सम्मेलन व सम्मान समारोह, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश: 15 दिन में एकेडमिक ब्लॉक तैयार करने के आदेश, ढिलाई पर होगी निलंबन की कार्रवाई

मध्य प्रदेश: किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, सतना बेल्ट में भी लाया जाएगा नर्मदा का पानी

उत्तर प्रदेश: साइट 4 में 'विजय महोत्सव 2026' के लिए हुआ भूमि पूजन, 11 से 21 अक्टूबर तक होगी भव्य रामलीला

उत्तर प्रदेश: सामशेरगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 10 हथियार व 10 कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बाल्मीकि समाज ने बसपा सांसद रामजी गौतम का किया अभिनंदन, सीवर पीड़ितों को 30-30 लाख मुआवजा दिलाने पर जताया आभार


Featured News