-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर सख्ती, डीएम ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन के दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को 100ः सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को 100ः सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को (घर/दुकान) पर ही अलग-अलग किया जाए। सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता को इसके प्रति जागरूक करें। जिले में बने आर आर सी सेन्टर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सके, किसी भी आर0आर0सी सेंन्टर पर ताला ना लगा रहें नहीं तो इसकी जिम्मेदारी प्रधान और सचिव की होगी। कहा कि सेंन्टरों पर यूजर चार्ज लगाया जाय जो भी लोग उसे करेंगें और उसका यूजर चार्ज देंगे, सेंन्टरों पर कबाड़ी वालों का चयन करें तथा उनसे एग्रीमेंट करा लिया जाये। गौशाला संचालक यह सुनिश्चित कर ले कि कही गौशालाओ पर हरा चारा की कमी ना गौशाला संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने निर्देश दिया कि एक नोडल अधिकारी नामित किया जाये जो प्रत्येक बुधवार को गॉवो, स्कूल, कालेजो, आवागमन वाले बाजारो का स्थलीय निरीक्षण कर वहा साफ-सफाई का जायजा लेते हुए गौशालाओ एंव आर आर सी सेन्टरो का निरीक्षण करेगे। जिलाधिकारी ने सभी प्रशासकों और सचिवों को चेतावनी दी कि यदि उनके कार्यक्षेत्र में गंदगी या कचरा प्रबंधन में ढिलाई पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि आम जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का जमीनी स्तर पर कड़ाई से पालन होना चाहिए। सभी प्रशासक और सचिव अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें और अपने-अपने क्षेत्रों को आदर्श व स्वच्छ बनाएं।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
