Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षकों पर लापरवाही और धमकी देने के लगा आरोप, ग्रामीणों ने करी निष्पक्ष जांच की मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,अरविंद यादव  Published by: , उत्तर प्रदेश,अरविंद यादव  Edited By: Shikha Pandey, Date: 10/10/2026 04:14:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,अरविंद यादव
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 10/10/2026 04:14:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद जिले की ग्राम पंचायत मई गदोखर, ब्लॉक मदनपुर, तहसील सिरसागंज के नगला जोड़े स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षण कार्य को लेकर शिकायत सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद जिले की ग्राम पंचायत मई गदोखर, ब्लॉक मदनपुर, तहसील सिरसागंज के नगला जोड़े स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षण कार्य को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ताओं ने संजीव कुमार और प्रबल प्रताप पर विद्यालय में नियमित रूप से शिक्षण कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों शिक्षक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद विद्यालय से चले जाते हैं और अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं करते। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस मामले को लेकर पिछले करीब एक वर्ष से संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि शिकायतों की जांच भी निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही, जिसके चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने वाले लोगों को जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह समाचार शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित शिक्षकों और प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।