Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में आठवीं की छात्रा की कलाई टूटने का लगा आरोप, पीटी शिक्षक पर प्लास्टिक के विकेट से मारने का दावा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/10/2026 04:01:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/10/2026 04:01:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोंधी स्थित कंपोजिट पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा की कलाई में फ्रैक्चर होने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोंधी स्थित कंपोजिट पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा की कलाई में फ्रैक्चर होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां कलावती ने स्कूल के पीटी शिक्षक श्याम सिंह पर पीटी क्लास के दौरान प्लास्टिक के विकेट से बेटी के दाहिने हाथ पर मारने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत के दौरान मां-बेटी के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का भी दावा किया है। इस संबंध में उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, घटना 5 अक्टूबर 2026 की है। आरोप है कि पीटी क्लास के दौरान शिक्षक ने छात्रा के दाहिने हाथ पर प्लास्टिक के विकेट से मारा, जिसके बाद उसके हाथ में दर्द होने लगा। छात्रा ने स्कूल के प्रधानाचार्य से शिकायत की और घर पहुंचकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया।


कलावती का आरोप है कि बेटी के हाथ में दर्द की जानकारी मिलने पर वह स्कूल पहुंचीं और शिक्षक व प्रधानाचार्य से शिकायत करते हुए इलाज कराने की मांग की। महिला का दावा है कि इस दौरान उनके और उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्द कहकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। महिला के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात वह शिकायत लेकर सुभाषनगर थाने पहुंचीं, लेकिन उनकी बेटी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। इसके बाद 7 अक्टूबर को वह छात्रा को जिला अस्पताल लेकर गईं। वहां एक्स-रे जांच में दाहिने हाथ की कलाई में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई, जिसके बाद चिकित्सकों ने हाथ में कच्चा प्लास्टर किया। कलावती ने यह भी आरोप लगाया कि एक्स-रे और जांच से जुड़े दस्तावेज लेकर रामगंगा चौकी पहुंचने के बावजूद उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोप प्रार्थिनी के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। संबंधित शिक्षक, स्कूल प्रबंधन और पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: करीब 30 लोगों पर हमले का दावा, किसान खेतों में जाने से कतरा रहे, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कर रहे निगरानी

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त

उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद

हरियाणा: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दिल्ली: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा हुई सख्त, करीब 23 हजार जवानों की तैनाती की हुई तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार


Featured News