Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बहेड़ी में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का हुआ आयोजित, 200 मरीजों ने उठाया लाभ

- Photo by : SOCIAL MEIDA

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/10/2026 03:46:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Rehan ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/10/2026 03:46:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली बहेड़ी कस्बे में GWS एवं ख़िदमत-ए-इंसानियत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली बहेड़ी कस्बे में GWS एवं ख़िदमत-ए-इंसानियत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। अमीर बैंकट हॉल में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और अपनी आंखों की जांच कराई। आयोजकों के अनुसार, कैंप में कुल 200 मरीजों ने जांच और उपचार के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 135 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं, जबकि 65 मरीजों का मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया।

संस्था की ओर से बताया गया कि पंजीकृत मरीजों के ऑपरेशन राम मूर्ति हॉस्पिटल में नि:शुल्क कराए जाएंगे। मरीजों के अस्पताल आने-जाने का किराया और खाने-पीने का खर्च भी संस्था द्वारा वहन किया जाएगा, ताकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी को इलाज में परेशानी न हो। आयोजकों ने बताया कि पिछले करीब आठ वर्षों से लगातार नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था के मुताबिक, अब तक 900 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन नि:शुल्क कराए जा चुके हैं। इन ऑपरेशनों की अनुमानित लागत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

शिविर में मोहम्मद वसीम जनता, मीर सैयद अफजल अली, मुहम्मद शादाब खान, मोहम्मद शादाब कादरी, डॉक्टर नफीस अंसारी, मौलाना राशिद साहब, मोहम्मद शाहरुख इब्ने हामिद, डॉक्टर जीशान, मौलाना राशिद मिस्बाही, मौलाना वसीम अख्तर अजीजी, अजमल बरकती, फैसल मुश्ताक और हसन अकील सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: करीब 30 लोगों पर हमले का दावा, किसान खेतों में जाने से कतरा रहे, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कर रहे निगरानी

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त

उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद

हरियाणा: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दिल्ली: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा हुई सख्त, करीब 23 हजार जवानों की तैनाती की हुई तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार


Featured News