Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: विद्यार्थी परिषद के आंदोलन को मिली सफलता, प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास का हुआ स्थानांतरण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/10/2026 03:29:08 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/10/2026 03:29:08 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सेवड़ा शासकीय गोविंद महाविद्यालय, सेवड़ा के प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास के स्थानांतरण के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसे अपने लंबे आंदोलन की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सेवड़ा शासकीय गोविंद महाविद्यालय, सेवड़ा के प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास के स्थानांतरण के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसे अपने लंबे आंदोलन की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। परिषद द्वारा महाविद्यालय में व्याप्त कथित अव्यवस्थाओं, अनियमितताओं और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला दतिया की सेवड़ा इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य को पद से हटाने और महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर करीब दो वर्षों से ज्ञापन, प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे थे। इसी क्रम में परिषद ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। आंदोलन के दूसरे दिन की रात प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास के स्थानांतरण का आदेश सामने आया। इसके बाद धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानांतरण को अपने लगातार संघर्ष का परिणाम बताया।

परिषद का कहना है कि महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के साथ कथित आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मुद्दे भी लगातार उठाए जा रहे थे। संगठन ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। इस आंदोलन में जिला संयोजक ध्रुव नीखरा, जिला एसएफडी संयोजक चिराग गुप्ता, नगर मंत्री अभय श्रीवास्तव सहित शुभ शर्मा, आशु शर्मा, अनय श्रीवास्तव, आनंद जाटव, सत्यम यादव, भूपेंद्र ठाकुर, अनुराग गुर्जर, कुलदीप यादव, मंकू श्रीवास्तव, जीतू झा, विकास रजक, राम पाठक, दीक्षा पाठक, प्रतीक्षा पाठक, भूमि महाते, कुलदीप शर्मा और सूर्य प्रताप चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Related News

उत्तर प्रदेश: करीब 30 लोगों पर हमले का दावा, किसान खेतों में जाने से कतरा रहे, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कर रहे निगरानी

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त

उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद

हरियाणा: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दिल्ली: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा हुई सख्त, करीब 23 हजार जवानों की तैनाती की हुई तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार


Featured News