-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सात साल से फरार चार वारंटी हुए गिरफ्तार, शीशगढ़ पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले में शीशगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले में शीशगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज मारपीट और बलवा के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को गुलड़िया भवानी गांव में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगपाल सिंह पुत्र गुरबाच सिंह, गुरपाल सिंह पुत्र गुरबाच सिंह, विजय कुमार पुत्र चंदगी राम और हरदीप सिंह उर्फ जग्गू पुत्र जीत सिंह के रूप में हुई है। चारों आरोपी गुलड़िया भवानी गांव, थाना शीशगढ़ के निवासी हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राठी, कांस्टेबल पंकज धनखड़, हेमंत कुमार और तपेंद्र शामिल रहे। शीशगढ़ पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त
उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद
हरियाणा: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार
