Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: डाकपत्थर से ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दिखाई हरी झंडी

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Rudra Bahadur , उत्तराखंड  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 09/10/2026 04:34:03 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Rudra Bahadur ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 09/10/2026 04:34:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: विकासनगर डाकपत्थर से देहरादून होते हुए ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा का शुक्रवार से विधिवत संचालन शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। 

विस्तार

उत्तराखंड: विकासनगर डाकपत्थर से देहरादून होते हुए ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा का शुक्रवार से विधिवत संचालन शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। इस नई बस सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए बार-बार बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी।

बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय बस यूनियन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) संदीप सैनी, एआरटीओ ढालीपुर मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिट्टू सहित बस यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीधी बस सेवा शुरू होने से डाकपत्थर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून के रास्ते ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचने में आसानी होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की परिवहन सुविधा बेहतर बनाने और यात्रियों की सहूलियत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related News

उत्तर प्रदेश: करीब 30 लोगों पर हमले का दावा, किसान खेतों में जाने से कतरा रहे, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कर रहे निगरानी

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त

उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद

हरियाणा: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दिल्ली: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा हुई सख्त, करीब 23 हजार जवानों की तैनाती की हुई तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार


Featured News