-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, पीएम मोदी ने किया अमृत भारत स्टेशन के रूप में लोकार्पण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी स्टेशन से वर्चुअल माध्यम द्वारा देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी स्टेशन से वर्चुअल माध्यम द्वारा देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण किया। इनमें उत्तर प्रदेश के सात प्रमुख स्टेशन शामिल हैं, जिनमें विंध्याचल रेलवे स्टेशन भी प्रमुख है। ₹23.24 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित विंध्याचल स्टेशन अब आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित होकर श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों के लिए नई सौगात बन गया है। विंध्याचल रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले) श्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन एवं लोकार्पण समारोह का सजीव प्रसारण उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मीरजापुर सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल के अथक प्रयासों से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विंध्याचल स्टेशन का कायाकल्प संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पुनर्विकास विंध्यधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं तथा क्षेत्र की जनता के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आधुनिक फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट, बेहतर पार्किंग, डिजिटल सूचना प्रणाली, उन्नत साइनेज, सीसीटीवी निगरानी, दिव्यांगजन अनुकूल रैम्प एवं शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। वर्तमान में यहां से 22 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस तथा 3 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अपने संबोधन में श्री आशीष पटेल ने शक्तिनगर–विंध्याचल–लखनऊ त्रिवेणी एक्सप्रेस के समयबद्ध संचालन की आवश्यकता पर जोर देते हुए रेलवे अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दिल्ली–प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस को मीरजापुर होते हुए शक्तिनगर तक संचालित कराने का प्रयास करने की बात कही, जिससे मीरजापुर, सोनभद्र एवं शक्तिनगर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में दौलतपुर चौक–करतोली नई रेल लाइन का उद्घाटन, करतोली–अंबाला एक्सप्रेस को हरी झंडी तथा भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन को भी रवाना किया। यह स्वदेशी तकनीक से विकसित ट्रेन हरित एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे की दिशा में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
