-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: AI और रोबोटिक्स में यूपी की बड़ी छलांग, सीएम योगी ने तैयार कराया मेगा रोडमैप
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि नोएडा में 75 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली 'PRAGATI (Park for Robotics, Artificial Intelligence, GPU Clusters and Advanced Technical Innovation)' परियोजना प्रदेश को विश्वस्तरीय रोबोटिक्स एवं एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का मजबूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने उद्योग, शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर मजबूत डीप टेक इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने लखनऊ और नोएडा में प्रस्तावित यू-हब (U-Hub) को केवल स्टार्टअप्स के कार्यस्थल तक सीमित न रखकर अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, निवेश, शिक्षण संस्थानों और प्रतिभाओं को जोड़ने वाले विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा मंच तैयार किया जाए, जहां शोध में विकसित तकनीकों का व्यावसायीकरण हो, नवाचार को निवेश मिले और युवाओं को अनुसंधान से उद्यमिता तक आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हों। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डेटा साइंस सहित अन्य उभरती तकनीकों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रमाणन व्यवस्था विकसित करने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी आईटी, डिजिटल सेवाओं और नवाचार केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी नीति को बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक व्यावहारिक, निवेशक-अनुकूल और रोजगारोन्मुख बनाने पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, इंटर्नशिप, अनुसंधान, नवाचार एवं पेटेंट को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को भूमि, अधोसंरचना और आवश्यक अनुमतियों से जुड़ी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
