-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विंध्य पर्वत पर गूंज रहे वैदिक मंत्र, 251 बटुकों के साथ श्री सहस्र चंडी महायज्ञ जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विंध्य पर्वत इन दिनों वैदिक मंत्रों की दिव्य ध्वनि और धार्मिक आस्था से सराबोर है। विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं दुःख निवारण की मंगलकामना के साथ आयोजित श्री सहस्र चण्डी महायज्ञ में प्रतिदिन 251 बटुकों द्वारा सहस्र चण्डी पाठ किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विंध्य पर्वत इन दिनों वैदिक मंत्रों की दिव्य ध्वनि और धार्मिक आस्था से सराबोर है। विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं दुःख निवारण की मंगलकामना के साथ आयोजित श्री सहस्र चण्डी महायज्ञ में प्रतिदिन 251 बटुकों द्वारा सहस्र चण्डी पाठ किया जा रहा है। वैदिक ऋचाओं और मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा है। 15 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित इस महायज्ञ का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्य पर्वत पहुंचकर यज्ञ में आहुति अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, राष्ट्र की उन्नति और विश्व कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। महायज्ञ का आयोजन वेद विद्या मार्तण्ड श्रद्धेय ब्रह्मचारी गिरीश जी के पावन सान्निध्य तथा परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के आशीर्वाद में संपन्न हो रहा है। प्रत्येक सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं का पूजन, सहस्र चण्डी पाठ, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। वहीं सायंकाल होने वाली भव्य आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित महायज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति देने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। महर्षि संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ में वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी, व्यवस्थापक अनिल सिंह, प्रभारी राज किशोर शर्मा, यज्ञाचार्य पं. महेश देव पांडेय, मुख्य आचार्य पं. दिनेश पांडेय, मुख्य यजमान अनिरुद्ध सिंह अपनी धर्मपत्नी सहित, आश्रम आचार्य मधुराज तिवारी समेत बड़ी संख्या में संत, विद्वान, यजमान एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
