Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबा युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 12:56:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 12:56:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर गैपुरा विंध्याचल थाना क्षेत्र के बैदपुर स्थित कर्णावती नदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर गैपुरा विंध्याचल थाना क्षेत्र के बैदपुर स्थित कर्णावती नदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे नहाने गए 23 वर्षीय युवक की चकडेम में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंकित पासी (23 वर्ष), पुत्र रामबली, निवासी ग्राम रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित रविवार दोपहर करीब 12 बजे कर्णावती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में स्थित चकडेम में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर विजयपुर-सरोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवक के डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News