-
☰
उत्तराखंड: 100‑मीटर गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा टला, छात्रों की सुस्ती और हिम्मत बनी जान बचाने की वजह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी ढलानी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संस्कार स्कूल की बस बच्चों को उतारने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विस्तार
उत्तराखंड: सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी ढलानी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संस्कार स्कूल की बस बच्चों को उतारने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की लापरवाही बताई जारही है। सूत्रों के हवाले से /प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को उतारने के बाद चालक बस को ढलान पर खड़ा कर कहीं चला गया। इसी दौरान बस पीछे की ओर सरकने लगी और देखते ही देखते खाई की तरफ लुढ़क गई। बस को खाई की ओर जाते देख छात्रों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे सभी छात्र सकुशल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं।
उत्तर प्रदेश: खाना बनाने को लेकर पत्नी ने कटी पति की जुब्नान, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: बीएलओ ड्यूटी के दौरान महिला शिक्षिका से अभद्रता, जान से मारने की धमकी का मामला
उत्तराखंड: विष्णु लोक कॉलोनी में मकर संक्रांति उत्सव: सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश
बिहार: कौआकोल में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार
बिहार: मिड-डे-मील में लापरवाही पर भड़के अभिभावक, DEO का सख्त रुख दोषियों पर गिरेगी गाज
बिहार: 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा