-
☰
No image found.
बिहार: मोदी सरकार के 12 वर्ष के विकास और जनकल्याण पर भाजपा का सम्मेलन
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, नवादा में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में "मोदी सरकार के 12 साल : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: नवादा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, नवादा में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में "मोदी सरकार के 12 साल : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नवादा सांसद विवेक ठाकुर उपस्थित रहे। गरिमायी उपस्थिति हिसुआ विधायक अनिल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरुणा देवी, कन्हैया रजवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा नेता मुकेश दिनकर उपस्थित हुए। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मंच का संचालन नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें देश की बागडोर सौंपी थी। वर्ष 2019 में जनता ने पहले से भी बड़े जनादेश के साथ उस विश्वास को और अधिक मजबूत किया तथा वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर यह स्पष्ट कर दिया कि देश की जनता विकास, सुशासन, पारदर्शिता और परिणाम आधारित राजनीति को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक, सामरिक और वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर यह स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी सरकार के केंद्र में गरीब, किसान, युवा और महिलाएं हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना एवं हर घर जल जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। गरीबों को पक्का घर, महिलाओं को सम्मान, किसानों को आर्थिक सहायता तथा युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। देश में आधुनिक सड़कें, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, एयरपोर्ट और डिजिटल सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को सम्मान के साथ सुना जाता है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, चंद्रयान मिशन की सफलता तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है, जो जनता के अटूट विश्वास और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है। विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल एक राजनीतिक कार्यकाल नहीं, बल्कि भारत के नव-निर्माण, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को परिवारवाद और तुष्टिकरण से निकालकर विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के केंद्र में स्थापित किया है। आज भारत की विदेश नीति अधिक प्रभावशाली हुई है तथा विश्व मंच पर भारत की बात गंभीरता से सुनी जाती है। जी-20 जैसे वैश्विक आयोजनों की सफल मेजबानी ने भारत की बढ़ती ताकत और नेतृत्व क्षमता को पूरे विश्व के सामने प्रदर्शित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करते हुए विश्व पटल पर और अधिक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरेगा। हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार विकास और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। आज भारत आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के बल पर भारत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन का नया युग देखा है। जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार की नीतियां समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही हैं। इस मौके पर कार्यक्रम जिला प्रभारी महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चून्नू,प्रताप रंजन, सतीश सिन्हा विजय पाण्डेय, नरेश वर्मा, जितेंद्र बब्लू, दीपक रिंकू महामंत्री अरविन्द गुप्ता,गौरव शांडिल्य गगन, नंदकिशोर चौरसिया,सहित कई उपाध्यक्ष, मंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष,मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़: एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ तेज
उत्तर प्रदेश: महिला जागरूकता ही अपराध और उत्पीड़न से बचाव का सबसे बड़ा हथियार नीलम प्रभात
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज में 15 टन राशन चावल बरामद, तस्करी के आरोप में हेल्पर गिरफ्तार
वेस्ट बंगाल: आय प्रमाण पत्र न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, 30 मिनट तक सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे राधा मोहन दास अग्रवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
