Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Guddu Singh , Date: 17/02/2026 05:38:59 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Guddu Singh ,
  • Date:
  • 17/02/2026 05:38:59 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: :जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार नवादा जिले में ककोलत महोत्सव सह अन्य महोत्सवों का आयोजन दिनांक 27 फरवरी, 28 फरवरी तथा 1

विस्तार

बिहार: :जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार नवादा जिले में ककोलत महोत्सव सह अन्य महोत्सवों का आयोजन दिनांक 27 फरवरी, 28 फरवरी तथा 1 मार्च 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में किया जाएगा, जहाँ तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कला प्रस्तुतियाँ तथा विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में स्थानीय कलाकारों के चयन हेतु ऑडिशन कार्यक्रम दिनांक 21 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया है। ऑडिशन का आयोजन आम्रपाली कला केंद्र, प्रसाद बिगहा, नवादा में किया जाएगा।  जिले के इच्छुक गायक, नृत्य कलाकार, लोक कलाकार एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े प्रतिभागियों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि को ऑडिशन में भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दें। चयनित कलाकारों को महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।