-
☰
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राष्ट्रीय वीर जाट सेवा की बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील की कार्यकारिणी में शोभाला जेतमाल निवासी भूराराम बेनीवाल को उपाध्यक्ष की नियुक्ति दी गई है। राष्ट्रीय वीर जाट सेवा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में नशा मुक्ति के
विस्तार
राजस्थान: राष्ट्रीय वीर जाट सेवा की बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील की कार्यकारिणी में शोभाला जेतमाल निवासी भूराराम बेनीवाल को उपाध्यक्ष की नियुक्ति दी गई है। राष्ट्रीय वीर जाट सेवा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में नशा मुक्ति के साथ-साथ शिक्षा का विस्तार तथा युवाओं को रोजगार के अवसरों के प्रति जागृत तथा सजग रहने का कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में शोभाला जैतवाल के निवासी भूराराम बेनीवाल को चौहटन क्षेत्र के राष्ट्रीय वीर जाट सेवा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के पश्चात भूराराम बेनीवाल ने कहा की राष्ट्रीय वीर जाट सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए का है कि राष्ट्रीय वीर जाट सेवा के निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में नशा मुक्ति के साथ-साथ शिक्षा का प्रसार कर युवाओं में रोजगार के प्रति सजकता की जागृति लाने का प्रयास करेंगे।
इससे पहले भूराराम विभिन्न संगठनों की जिम्मेदारियों का निर्वाह कर चुके हैं।