-
☰
मध्य प्रदेश: अटल जन्म शताब्दी पर वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलदार सिंह तोमर का “अटल कार्यकर्ता सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के हौसले को बढ़ाने और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से अटल सम्मान यात्रा के अंतर्गत पोरसा के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलदार सिंह तोमर को “अटल कार्यकर्ता सम्मान” से सम्मानित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के हौसले को बढ़ाने और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से अटल सम्मान यात्रा के अंतर्गत पोरसा के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलदार सिंह तोमर को “अटल कार्यकर्ता सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदान किया गया। अटल स्मृति समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का दल पोरसा पहुंचा और वरिष्ठ नेता दिलदार सिंह तोमर के निज निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें रजत पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर “अटल कार्यकर्ता सम्मान” प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिलदार सिंह तोमर लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और उनका योगदान युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अटल स्मृति समिति मध्यप्रदेश के संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा धीरज पटरिया, चंबल संभाग प्रभारी रामनरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह राजावत, अंबाह विधानसभा प्रभारी देवेश सिंह तोमर, प्रभारी साहब सिंह तोमर, मुन्ना सिंह तोमर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, सत्यभान सिंह तोमर उर्फ भूरे सिंह (सरपंच), राजेश वर्मा, सोमेश सिंह तोमर, केतन दुबे, जसराम गुप्ता, राजीव शर्मा, पवन सिंघल, अवधेश तोमर, अशोक तोमर, यदुनाथ सिंह तोमर, वीरू सिंह तोमर, अनुराग गुप्ता, सौरभ तोमर, महेंद्र जाटव, गब्बर सखवार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने Atal Bihari Vajpayee के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और कार्यकर्ताओं को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। अटल सम्मान यात्रा का उद्देश्य भी उन्हीं के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे