-
☰
No image found.
राजस्थान: गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के समर्थन में हुए गो सम्मान यात्रा की तैयारी बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: संपूर्ण भारत देश की 5000 तहसील एवं 780 जिलों में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने एवं गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संतो के सानिध्य में देश भर में सरकार के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन शुक्रवार की शाम सरोवर हनुमान जी मंदिर प्रांगण में मेवाड़ महामंडलेश्वर अनुज दास महाराज मुंगाना धाम के नेतृत्व में नगर प्रबुद्ध जन एवं कपासन नगर क्षेत्र के सभी व्यापारिक संगठनों, ,सेवानिवृत कर्मचारी संगठन, सामाजिक संस्थाओं , सभी समाज के सामाजिक संगठनों , सभी समाजसेवी संस्थाओं,नगर में विभिन्न मंदिरों से जुड़ी भजन संकीर्तन मातृशक्ति मंडलियों , तहसील क्षेत्र की समस्त गौशालाओं के संचालकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे , जिसमें विभिन्न उत्तरदायित्वों का वितरण किया गया।
विस्तार
राजस्थान: संपूर्ण भारत देश की 5000 तहसील एवं 780 जिलों में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने एवं गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संतो के सानिध्य में देश भर में सरकार के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन शुक्रवार की शाम सरोवर हनुमान जी मंदिर प्रांगण में मेवाड़ महामंडलेश्वर अनुज दास महाराज मुंगाना धाम के नेतृत्व में नगर प्रबुद्ध जन एवं कपासन नगर क्षेत्र के सभी व्यापारिक संगठनों, ,सेवानिवृत कर्मचारी संगठन, सामाजिक संस्थाओं , सभी समाज के सामाजिक संगठनों , सभी समाजसेवी संस्थाओं,नगर में विभिन्न मंदिरों से जुड़ी भजन संकीर्तन मातृशक्ति मंडलियों , तहसील क्षेत्र की समस्त गौशालाओं के संचालकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे , जिसमें विभिन्न उत्तरदायित्वों का वितरण किया गया। नगर के 25 वार्ड को लगभग 40 लघु क्षेत्रों में विभाजित कर दो से पांच व्यक्तियों कि टोलिया का निर्माण कर उन्हें हस्ताक्षर पत्रक,पेन , सामग्री संधारण बेग, क्लिपबोर्ड, गो आह्वान एवं गो सम्मान के पत्रको का वितरण कर अभियान को गति देने, व्यापारिक संगठनों से 27 अप्रैल 2026 को क्या प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर सपरिवार गो सम्मान यात्रा में सम्मिलित रहने का आह्वान किया गया तथा समस्त नगर नगर वासियों को प्रातः 9:00 बजे पंचमुखी बालाजी मंदिर पर एकत्रित होने व तहसील तक गो सम्मान यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वान किया जिसका सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों और विविध संगठनों के प्रतिनिधियों ने हाथों हाथ फोल्डर और सामग्री प्राप्त कर कार्यक्रम में हर प्रकार से सहयोग करने अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर करवाकर मिस कॉल करवाने 27 अप्रैल 2026 को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश: ‘अमृत ज्ञान’ पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षाविदों का हुआ सम्मान
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
उत्तर प्रदेश: खेत पर गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
राजस्थान: अवैध पिस्टल व कारतूस सहित युवक हुआ गिरफ्तार
उत्तराखंड: गैस सिलेंडर के लिए जंग जारी, काम-धंधा छोड़ लाइन में खड़े दिखे लोग
