-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ‘अमृत ज्ञान’ पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षाविदों का हुआ सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारत समर्पित फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ बृजपाल सिंह यादव के द्वितीय साहित्य सृजन अमृत ज्ञान के लोकार्पण समारोह पंचायत भवन सभागार मुरादाबाद में किया गया, जिसमें अमृत ज्ञान पुस्तक का विमोचन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारत समर्पित फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ बृजपाल सिंह यादव के द्वितीय साहित्य सृजन अमृत ज्ञान के लोकार्पण समारोह पंचायत भवन सभागार मुरादाबाद में किया गया, जिसमें अमृत ज्ञान पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर हर वंश दीक्षित विधि सलाहकार राज भवन असम, जयपाल सिंह व्यस्त माननीय सदस्य विधान परिषद , श्री रितेश गुप्ता माननीय विधायक नगर मुरादाबाद, डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों माननीय सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, के द्वारा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित कर किया गया। आकांक्षा विद्यापीठ की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के द्वारा पधारे सभी सम्मानितजनों का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात माननीय श्री हरि सिंह ढिल्लों जी के द्वारा कहा गया कि सभी शिक्षाविदों को नमन करता हूं और धन्यवाद करता हूं कि शिक्षक ही हमारे समाज को आगे ले जाते हैं और उसका उत्थान करते हैं। एक शिक्षक का नाम उसके प्रत्येक छात्र जीवन भर याद रखते है और शिक्षक ही छात्र के व्यक्तिव्त को सकारात्मक देता है। सम्मान अलंकरण की श्रृंखला में पद्म श्री से विभूषित चिरंजी लाल यादव एवं पद्म श्री से विभूषित बाबू राम यादव को शिल्प कला रत्न से अलंकृत किया गया। पिलखुआ के डॉ. सतीश वर्धन, अमित मित्तल, डॉ. माधव शर्मा को कला प्रदान किया गया. श्रीमती शोभा शर्मा को सांस्कृतिक सेवा रत्न, राम कुमार सिंह यादव को मुरादाबाद विधि रत्न, सर्वेश कुमार सिंह को प्रादेशिक पत्रकार रत्न, राम सिंह यादव प्रधान जी को वरिष्ठ नागरिक शिरोमणि, सुधा रानी यादव को संस्कृत सेवा रत्न से सम्मानित किया गया. महेश चंद्र अग्रवाल को मुरादाबाद रत्न से अलंकृत करने के उपरांत डॉ. अनुराग अग्रवाल को चिकित्सा रत्न, डॉ. के के मिश्रा को समाज सेवा रत्न से अलंकृत किया गया. चंदौसी के गौरव डॉ. राजीव लोचन शर्मा, मुरादाबाद के डॉ. महेश दिवाकर एवं डॉ. प्रेमवती उपाध्याय को साहित्य कला रत्न से अलंकृत किया गया। डॉ. रेनू यादव को शिक्षा रत्न, विजय गुप्ता अधिवक्ता को मुरादाबाद खेल रत्न से अलंकृत किया गया। कला एवं साहित्य का राष्ट्रीयवादी संगठन कला भारती के द्वारा 102 वर्ष के राम सिंह यादव सहित सभी का चंदन तिलक, श्री फल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। सभी का तिलक नंदिनी यादव एवं नव्या यादव द्वारा किया गया। प्रोफेसर डॉक्टर श्री हरबंश दीक्षित, डॉक्टर श्री जयपाल सिंह व्यस्त डॉक्टर , श्री हरि सिंह ढिल्लो, महानगर विधायक रितेश गुप्ता जी, ने सदन को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. डॉक्टर हरवंश दीक्षित के द्वारा बताया गया कि जीवन में हम क्या पढ़ते है। यह बहुत महत्व रखता है पुस्तक एक गुरु ही नहीं होती। पुस्तक कभी सखा भी होती है आज जिस पुस्तक का विमोचन किया गया है उसमें अवश्य जरूर कुछ ऐसा है कि जब जब हम को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी उस समय गुरु के रूप में कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव आकांक्षी बाबा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खजान गिरी, सुरेंद्र मिश्रा, विश्वास यादव, धवल दीक्षित, धीर शांत दास, आनंद मोहन गुप्ता, कपिल गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, संजीव राघव, आदेश यादव, के डी शर्मा, सीमा शर्मा, मधुबाला त्यागी, हिमांशु यादव, प्रत्युष यादव, प्रमोद रस्तोगी, पंकज शर्मा, प्रेम नाथ यादव, सुरेंद्र सिंह, रवि दत्त शर्मा, सुनीत गिरी, राजीव पाठक, पंकज शर्मा, पंकज यादव, मनोज रस्तोगी, राहुल शर्मा, विवेक निर्मल आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
उत्तर प्रदेश: खेत पर गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
राजस्थान: अवैध पिस्टल व कारतूस सहित युवक हुआ गिरफ्तार
उत्तराखंड: गैस सिलेंडर के लिए जंग जारी, काम-धंधा छोड़ लाइन में खड़े दिखे लोग
