Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जन समस्याएं, 93 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Dinesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 12/03/2026 03:36:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Dinesh Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 12/03/2026 03:36:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज  जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने  कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर  जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।  जनसुनवाई में लगभग 93 शिकायते प्राप्त हु

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज  जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने  कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर  जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।  जनसुनवाई में लगभग 93 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित ढंग से मौके पर निस्तारण कर दिया।  शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम , खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/ जूम एप के माध्यम से बैठक कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

 उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम ,बीडीओ व  अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर जन समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी तरह किसी शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा की जनसुनवाई, आईजीआरएस  व अन्य माध्यमों  से प्राप्त होने वाले प्रकरणों  का सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कर उसकी समय से आख्या दी जाए।