Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 7 किलो डोडा छिलका के साथ आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 10:36:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 10:36:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना सुभाषनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो डोडा छिलका के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना सुभाषनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो डोडा छिलका के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर बदायूं रोड स्थित बीडीए गेट के पास कार्रवाई की। यहां से सर्वेश कश्यप (35 वर्ष), निवासी अंगैसी थाना अलापुर जनपद बदायूं को 7 किलो डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह डोडा छिलका बदायूं से किसी अज्ञात व्यक्ति से लाया था और बरेली में एक अन्य व्यक्ति को देने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसमें एक केस दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाने में दर्ज है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी, निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिरोही, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, कांस्टेबल गौरव अत्री, कांस्टेबल पारस कुमार
फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News