-
☰
No image found.
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र निंबाहेड़ा पुलिस ने ट्रक से 20 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा पकड़ा, एक तस्कर किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार। चित्तौड़गढ़,14 अप्रैल 2026 ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
विस्तार
राजस्थान: पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार। चित्तौड़गढ़,14 अप्रैल 2026 ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। तस्कर पशु आहार की आड़ में भारी मात्रा में मादक पदार्थ परिवहन कर रहा था, जिसे पुलिस ने सतर्कता और तत्परता से विफल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया गया है जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेडा बद्री लाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा मय जाप्ता द्वारा सोमवार को थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दौरान नीमच की तरफ से एक टाटा ट्रक आया जिसको रूकवाने पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर ट्रक की तलाशी के दोरान पशु आहार के कट्टो की कवरिंग के नीचे 101 कट्टों में कुल 2026 किलो 760 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला जिस पर डोडा चूरा सहित ट्रक को जप्त कर अनुसंधान जारी है। पकडे जाने की पठकथा थाना निम्बाहेडा सदर द्वारा निरन्तर अंतर राज्य बोर्डर होने की वजह से हाईवे रोड पर नाकाबन्दी जारी है। नाकाबन्दी के दोरान ट्रक चालक द्वारा नाकाबन्दी को देख पहले रूकना फिर चलना ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई। पुछताछ के दोरान अभियुक्त पर शंका हुई वह घबराया हुआ था, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दबोच लिया गया। अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी का आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पूर्व में भी मादक पदार्थों की बड़ी खेप मध्य प्रदेश से पंजाब पंहुचा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अभियुक्त सुरजीत सिंह उर्फ सरजीत सिंह पिता लवतार सिंह जाति जटसिंख उम्र 50 साल निवासी जोहल थाना गोंदवाल जिला तरणतारण पंजाब
अभियुक्त सुरजीत सिंह पूर्व में भी चार साल मादक पदार्थों की तस्करी में जेल में बन्द रह चुका है।
जप्त माल का विवरण निम्बाहेडा सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दोरान 2026 किलो 760 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया जिसकी बाजार मुल्य करिबन 1 करोड रूपये है। उक्त कार्यवाही हाल ही के दिनो मे राजस्थान की डोडा चूरा की सबसे बड़ी कार्यवाहीयों में से एक है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम और थानाधिकारी संजय शर्मा , एएसआई
सुन्दरपाल,कानि.जीवनलाल , श्यामलाल , दयाराम, ओपीलाराम ,शिवकुमार, चालक सुरेश कुमार।
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गेहूं की फसल में आग, तीन एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: गोवध निवारण अधिनियम में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: महिला को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
राजस्थान: फुलिया कलां में सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज
