Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हाईटेंशन तार हादसे में पत्रकार की मौत, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 03:13:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 03:13:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले में हाईटेंशन तार टूटने से पत्रकार रंजीत तिवारी की हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद इकाई गोण्डा ने इस घटना को विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले में हाईटेंशन तार टूटने से पत्रकार रंजीत तिवारी की हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद इकाई गोण्डा ने इस घटना को विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी व मंडल महामंत्री बाग़ीश तिवारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है, जिससे पूरे पत्रकार समाज में आक्रोश है। संगठन ने मृतक पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि जनपद में जर्जर और लटकती विद्युत लाइनों को तत्काल हटाकर उन्हें भूमिगत किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।


संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जांच टीम से संदिग्ध अधिकारियों को हटाने और पूरे जिले में विद्युत व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाने की भी मांग की है। इसके अलावा पत्रकारों के लिए बीमा, श्रम कार्ड, स्थायी समिति की नियमित बैठकें तथा जनपद मुख्यालय पर पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात भी उठाई गई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा मौके पर संगठन के संरक्षक राजकुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रदीप कुमार तिवारी,.. सुरेश मिश्रा, रणविजय सिंह, राहुल शुक्ला,. अशोक पाठक.,प्रदीप तिवारी बुलेट ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष गोंडा विष्णु प्रताप मिश्रा, तहसील अध्यक्ष मनकापुर,राकेश, दत्त राम पांडे, तहसील अध्यक्ष करनैलगंज श्रीनाथ रस्तोगी, तहसील अध्यक्ष तरफगंज, योगेश कुमार पांडे। सहित  कई पत्रकार साथी उपस्थित थे ज्ञापन के संबंध में मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि पत्रकार एसोसिएशन द्वारा प्राप्त ज्ञापन के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखवा कर तत्काल सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।