-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भारत विकास परिषद में शपथ ग्रहण समारोह, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली महानगर अध्यक्ष बीजेपी श्री अधीर सक्सेना ने भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की सराहना करते हुए समाज में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली महानगर अध्यक्ष बीजेपी श्री अधीर सक्सेना ने भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की सराहना करते हुए समाज में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन सक्सेना ने परिषद द्वारा संचालित सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही श्री सुधीर गुप्ता जी (प्रांतीय अध्यक्ष), श्री के. वी. अग्रवाल जी (प्रांतीय संरक्षक) एवं श्री संजीव जोली जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। बैठक में सत्र 2026-27 के दायित्वधारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अंशु शर्मा जी (प्रांतीय संयोजक, संस्कार एवं चुनाव अधिकारी) का पटका पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। तत्पश्चात माँ शारदा, स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी दायित्वधारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा भारत विकास परिषद की पुस्तकें भेंट की गईं।
