Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 10:45:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 10:45:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्धों की जांच के दौरान मु0अ0सं0 86/2026, धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी और वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वांछित अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी, जिसे चेकिंग अभियान के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। ताकि कोई भी अपराधी  अपराध करके बच ना सके और जिले में कानून व्यवस्था कायम रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News