Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 11:57:52 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 11:57:52 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर शहर में आर्ट ऑफ लिविंग के योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण देने आए वरिष्ठ प्रशिक्षक राजेंद्र ओझा के सम्मान में आर्ट ऑफ लिविंग टीम द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर शहर में आर्ट ऑफ लिविंग के योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण देने आए वरिष्ठ प्रशिक्षक राजेंद्र ओझा के सम्मान में आर्ट ऑफ लिविंग टीम द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के पशु मेला मैदान स्थित पौधरोपण स्थल पर पर्यावरण विद धनराज खोजा के मार्गदर्शन में राजेंद्र ओझा के नेतृत्व में टीम ने पौधरोपण किया। उनके साथ आर्ट ऑफ लिविंग टीम के अशोक स्वामी, पी. एस. तंवर, धनराज खोजा , प्रभुदयाल आचार्य, प्रदीप कसवा, सुरेंद्र जाजड़ा और घनश्याम मुंडेल ने भी पौधरोपण किया और इन पौधों की पूरी सार सम्भाल करने का संकल्प  लिया।

ओझा ने बताया कि वे आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक है जो पिछले 25 वर्षों से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की प्रेरणा से पावन सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है। शहर  में वे 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान करने आए, तब उन्होंने पशु मेला मैदान में पौधो की श्रृंखला देखकर स्वयं ने टीम के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति से जुड़े रहने का सीधा माध्यम है। आर्ट ऑफ लिविंग के साथ पौधरोपण भी बहुत जरूरी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News