-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, मायावती ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारतीय संविधान के निर्माता, 'भारत रत्न' परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर आज राजधानी लखनऊ में भव्य श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारतीय संविधान के निर्माता, 'भारत रत्न' परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर आज राजधानी लखनऊ में भव्य श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इस पावन मौके पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा व उत्तर प्रदेश एवं पूर्व सांसद पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने डॉ. अंबेडकर स्मारक स्थल पहुँचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संविधान और स्वाभिमान का संकल्प स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बहन जी ने बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया जो हर नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है आज का दिन उनके बताए हुए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प को दोहराने का दिन है।
स्मारक पर उमड़ी अनुयायियों की भारी भीड़
आज सुबह से ही लखनऊ के गोमती नगर स्थित स्मारक परिसर में बाबा साहेब के अनुयायियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने "जय भीम" के गगनभेदी नारों के साथ बाबा साहेब को याद किया स्मारक स्थल को नीले झंडों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जो आज के दिन की महत्ता को दर्शा रहा था। बहन जी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भर दिया उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से जयंती मनाने और बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की संविधान की रक्षा और सामाजिक परिवर्तन ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
राजस्थान: फुलिया कलां में सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज
मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध
मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि
