Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जिला अस्पताल का शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 11:59:31 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 11:59:31 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: खींवसर क्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब खींवसर में नव स्वीकृत जिला चिकित्सालय के भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ।

विस्तार

राजस्थान: खींवसर क्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब खींवसर में नव स्वीकृत जिला चिकित्सालय के भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर रहे. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिला अस्पताल के भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस जिला चिकित्सालय के निर्माण से खींवसर सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर अपने संबोधन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि, राज्य सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को उसके अपने क्षेत्र में ही उत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। खींवसर में जिला चिकित्सालय का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे आमजन को समय पर उपचार मिलेगा और उन्हें दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

सरकार जनकल्याण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला अस्पताल के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में  खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा विशिष्ट अतिथि रहे. उन्होंने अपने विधानसभा मुख्यालय पर जिला अस्पताल स्तर की सुविधा आमजन को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार जताया। कार्यक्रम में  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागौर डॉ. जुगलकिशोर सैनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल खींवसर डॉ. रामजीत टाक, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीफल मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस आयोजन के बाद क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया और आमजन ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News