Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वृक्षारोपण को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लक्ष्य समय पर पूरा करने पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 10:40:49 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 10:40:49 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 13 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार गाज़ीपुर में आहूत की गई। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 13 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार गाज़ीपुर में आहूत की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम को समयबद्ध एवं लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही रोपित पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग (डीसी मनरेगा) गाजीपुर को समस्त ग्राम पंचायतों में मियांवाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में 2026 में वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चयन के संबंध में जिन विभागों द्वारा सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई उन्हें तत्काल सूचना करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकीय वन प्रभाग अजित कुमार सिंह, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एव संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

राजस्थान: फुलिया कलां में सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा निकाली गई

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


Featured News