-
☰
No image found.
राजस्थान: रतनमोहिनी दादी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोटपूतली के स्थानीय सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतनमोहिनी दादी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई।
विस्तार
राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोटपूतली के स्थानीय सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतनमोहिनी दादी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने अपने संबोधन में कहा कि रतनमोहिनी दादी त्याग, तपस्या और सहनशीलता की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना निहित है। उन्होंने जीवन के अंतिम क्षण तक जन-जन तक ईश्वरीय संदेश पहुंचाने का महान कार्य निरंतर किया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े सभी भाई-बहनों ने दादी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दादी जी के निमित्त परमपिता परमात्मा (बाबा) को भोग अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने दादी जी के जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
