-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: देवरिया गांव में काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, आज विशाल भंडारा किया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बांसी सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र के काली मन्दिर ग्राम - देवरिया में प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री / विधायक बांसी जय प्रताप सिंह द्वारा प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन समारोह में भाग लिया जाना सुनिश्चित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बांसी सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र के काली मन्दिर ग्राम - देवरिया में प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री / विधायक बांसी जय प्रताप सिंह द्वारा प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन समारोह में भाग लिया जाना सुनिश्चित किया गया। गत मंगलवार कलशयात्रा एवं यज्ञ , अनुष्ठान प्रारम्भ हुआ। गत बुधवार भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां युवा गणमान्यों ने जलाभिषेक अन्नाधिवाश ,शैयाधिवाश दुगधाधिवाश एवं लगभग 3 बजे नगर भ्रमण किया गया तथा गुरूवार को मूर्ति (विग्रह) प्रतिस्थापन एवं पूर्ण आहुति हवन किया जाएगा। रविकांत दूबे उर्फ मिंटू ने बताया कि 12 मार्च गुरुवार को लगभग 3:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। रविकांत दुबे एवं ज्ञान द्विवेदी ने बताया कि स्वर्गीय जटाशंकर दुबे पुत्र दुर्गा प्रसाद ग्राम नही द्वारा संस्थापक श्री काली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह व विधायक बांसी द्वारा आज गुरुवार को संपन्न किया जाएगा। रविकांत दूबे ज्ञान प्रकाश पूर्व सीएमओ चंद्र प्रकाश ने नरही बुजुर्ग सहित कई ग्राम पंचायत के नागरिकों से अपनी सहभागिता एवं उपस्थित हेतु अपील किया गया है। मौजूदा काली मन्दिर सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डा0 मणिकांत दूबे उक्त मन्दिर के अधक्ष रविकांत दूबे व ज्ञान प्रकाश जी दूबे अभिषेक मालवीय उर्फ रानू का उत्कृष्ट सराहनीय कार्य योगदान माना जा रहा है।
गुजरात: सेक्टर-6 विभागमें अनधिकृत कर्मचारियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर पत्रकार संघ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
राजस्थान: नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में डॉक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: रतनमोहिनी दादी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राजस्थान: जिला अस्पताल का शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
राजस्थान: आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
