Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: गोटेगांव में एबीवीपी की नगर इकाई का गठन, अमन साहू बने नगर मंत्री 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Dubey , Date: 12/03/2026 03:34:59 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arvind Kumar Dubey ,
  • Date:
  • 12/03/2026 03:34:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा संगठन के विस्तार और विद्यार्थियों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से गोटेगांव में नगर इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी  एवं नगर की वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रियांश पटेल जी,

विस्तार

मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा संगठन के विस्तार और विद्यार्थियों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से गोटेगांव में नगर इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी  एवं नगर की वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रियांश पटेल जी, पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष शोभित राय जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थी हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने नवगठित नगर इकाई के कार्यकर्ताओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की विचारधारा को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर गोटेगांव नगर इकाई के नगर मंत्री के रूप में अमन साहू की घोषणा की गई। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गोटेगांव में एबीवीपी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा विद्यार्थी हित के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देव दुबे, यश कहार, अंबुज श्रीवास्तव, श्रीति लोधी, नमन राजपूत, विश्वजीत राजपूत, आर्यांश पटेल, सोमिल अग्रवाल, सिद्धार्थ राय एवं सत्यम साहू, अंश पटेल, शिव पांडे उपलक्ष दुबे  ,आयुष जैन ,हित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को सशक्त बनाने, विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने तथा आने वाले समय में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई।


Featured News