-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, पोषण किट वितरित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने मीरगंज तहसील क्षेत्र में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। मौ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने मीरगंज तहसील क्षेत्र में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। मौके पर हुआ शिकायतों का निस्तारण तहसील परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 7 मामले सामने आए। महिला आयोग सदस्य ने गंभीरतापूर्वक सभी शिकायतों को सुना और 2 मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। शेष 5 शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी गर्भवती महिलाओं और नवजातों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान पुष्पा पांडे ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही, बुधवारबुधवार को जन्मी 6 नवजात बच्चियों के परिजनों को विशेष किट भेंट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। जनसुनवाई के पश्चात सदस्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड का भ्रमण कर वहां भर्ती महिलाओं से सीधा संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मिल रहे भोजन, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की व्यवस्था की जानकारी ली सरकार की योजनाओं से सशक्त हो रही हैं महिलाएं पुष्पा पांडे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं आज सुरक्षित और स्वावलंबी महसूस कर रही हैं उन्होंने कहा पिछली सरकारों में महिलाएं अपनी बुनियादी सुविधाओं और योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाती थी लेकिन वर्तमान सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुंच रहा है।उन्होंने आगे बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर नियमित जनसुनवाई होने के कारण अब लंबित शिकायतों की संख्या में भारी कमी आई है, जो प्रशासन की सक्रियता का प्रमाण है।
गुजरात: सेक्टर-6 विभागमें अनधिकृत कर्मचारियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर पत्रकार संघ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
राजस्थान: नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में डॉक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: रतनमोहिनी दादी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राजस्थान: जिला अस्पताल का शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
राजस्थान: आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
