-
☰
मध्य प्रदेश: थांदला–मेघनगर में वर्षितप आराधना का शतक, अणु शताब्दी वर्ष में तपस्वियों का दृढ़ संकल्प
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य गुरु भगवंत उमेशमुनिजी "अणु" जन्म शताब्दी वर्ष में पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद के आह्वान पर अष्ट वर्षीय आराधना के तृतीय वर्ष में बुद्धपुत्र प्रवर्तक देव श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के निर्देशन में सकल जैन समाज में चैत्र विदि अष्टमी
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य गुरु भगवंत उमेशमुनिजी "अणु" जन्म शताब्दी वर्ष में पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद के आह्वान पर अष्ट वर्षीय आराधना के तृतीय वर्ष में बुद्धपुत्र प्रवर्तक देव श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के निर्देशन में सकल जैन समाज में चैत्र विदि अष्टमी,11 मार्च 2026, बुधवार से वर्षीतप की आराधना शुरू हो गई है। जानकारी देते हुए गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली, महासचिव शैलेष पीपाड़ा, प्रवक्ता देवेंद्र गादिया, संगठन मंत्री विनोद धोका व मीडिया प्रभारी पवन नाहर ने बताया कि तप प्रधान जिन शासन में वर्षितप के महत्व को देखते हुए मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र आदि अनेक राज्यों के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक वर्षितप की आराधना शुरू हो गई है। एक अनुमान के अनुसार इस बार 1 हजार से ज्यादा आराधकों के दृढ़ संकल्प के साथ वर्षितप आराधना से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। झाबुआ जिलें में पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. की जन्म व कर्म भूमि थांदला व निकट वर्ती मेघनगर में वर्षितप आराधकों का शतक लग गया है। इस दौरान थांदला नगर की जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया मंत्री हितेश शाहजी ने बताया कि यहाँ वर्षितप के प्रथम उपवास के बाद आयोजित पारणें के पूर्व यहाँ विराजित महासतिया पूज्याश्री निखिलशीलाजी म.सा. व माताजी पूज्याश्री दिव्यशीलाजी म.सा. आदि ठाणा 4 के समक्ष महामंत्र नवकार के जाप हुए उसके पश्चात वर्षितप आराधकों ने पूज्याश्री से बियासन के प्रत्याख्यान ग्रहण करने के साथ महामांगलिक श्रवण का लाभ लिया। यही स्थानक भवन से सभी आराधकों की जयकार यात्रा निकाली गई जो महावीर भवन पर समाप्त हुई वही पर स्वर्गीय भंवरलाल लोढ़ा की स्मृति में जिनेन्द्र कुमार, अल्केश व प्रांजल लोढ़ा परिवार ने सभी तपस्वियों के पारणें का लाभ लिया। थांदला में करीब 91 आराधकों ने उपवास से वर्षितप प्रारम्भ किया है वही 20 के करीब आराधक एकासन तप से भी वर्षितप की आराधना कर रहे है। मेघनगर की जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष रवि सुराणा, सचिव विपुल धोका, चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रफुल्ल गादिया, व्यवस्थापक पंकज वागरेचा व अनूप भण्डारी व युवा अध्यक्ष सौरभ खिमेसरा ने बताया कि यहाँ बुद्धपुत्र पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती महासती पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म.सा. एवं पूज्या श्री कांतिलताजी म.सा .
आदि ठाणा के सानिध्य में पहली बार 63 आराधकों द्वारा उपवास से वर्षितप की आराधना की जा रही है इसी के साथ 20 आराधक एकासन तप से वर्षितप कर रहे है वही यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। आज प्रथम पारणें का लाभ सुरेशचंद्र, अमित, दीपक मेहता परिवार द्वारा लिया गया। झाबुआ में मूर्तिपूजक श्रीसंघ द्वारा वर्षितप का लाभ लिया जा रहा है यहाँ भी सामूहिक वर्षितप की आराधना हो रही है। इसी के साथ पेटलावद, बामनिया, खवासा, रायपुरिया जैसे स्थानों पर भी वर्षितप की आराधना से आराधक जुड़े है। पंडित रत्न पंकजमुनिजी के सानिध्य में अणु स्मृति दिवस पर होंगें आयोजन थांदला संघ कोषाध्यक्ष रजनीकांत शाहजी, युवाध्यक्ष प्रांजल लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्षा किरण श्रीश्रीमाल, अखिल भारतीय चंदना श्राविका मण्डल प्रभारी इंदु कुवाड़ व प्रवक्ता पवन नाहर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि करीब दो दशक से ज्यादा के अंतराल के बाद थांदला नगर में कुशलगढ़ कि ओर से उग्र विहार कर तपस्विराज कानमुनिजी म.सा. के अग्रणी शिष्य धर्मदास गण के प्रभावशाली संत पण्डितरत्न स्थवीर गुरुभवन्त पूज्य श्री पंकजमुनिजी म.सा. आदि ठाणा के कल थांदला में भव्य मंगल प्रवेश की संभावना है इसी के साथ उनके व यहाँ विराजित महासतियों के पावन सानिध्य में संघ में त्रिदिवसीय अणु स्मृति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पूज्य गुरुदेव की गुणानुवाद सभा, एक शाम अणु के नाम, धार्मिक प्रतियोगिता, जाप व चारित्र आरधना आदि के विविध आयोजन होंगें। संघ अध्यक्ष, सचिव के साथ ही चंदना श्राविका व अणु आराधना मण्डल ने संघ के सभी सदस्यों को धर्मलाभ लेने की अपील की है।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे