-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर किया घायल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तौली में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गांव अस्तौली निवासी मोहित भाटी पुत्र करमवीर भाटी पर कुछ युवकों ने घेरकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तौली में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गांव अस्तौली निवासी मोहित भाटी पुत्र करमवीर भाटी पर कुछ युवकों ने घेरकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोहित भाटी चिति के बम्बे के पास से अपनी बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 4–5 युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ-पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसकी कनपटी पर पिस्तौल भी लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आते देख हमलावर वहां से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि इस घटना में गौरव नाम के युवक पर भी आरोप लगाए गए हैं, जो ‘रोजगार विद अंकित’ में कार्यरत बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से ही रंजिश चल रही थी। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
गुजरात: सेक्टर-6 विभागमें अनधिकृत कर्मचारियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर पत्रकार संघ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
राजस्थान: नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में डॉक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: रतनमोहिनी दादी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राजस्थान: जिला अस्पताल का शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
राजस्थान: आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
