-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में 24 घंटे में युवक हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाना को0 क्षेत्र के नादेपार में हुए बहुचर्चित युवक हत्याकांड का जोगिया थानाध्यक्ष अभय सिंह ने महज 24 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्या अभियुक्त प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाना को0 क्षेत्र के नादेपार में हुए बहुचर्चित युवक हत्याकांड का जोगिया थानाध्यक्ष अभय सिंह ने महज 24 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्या अभियुक्त प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। विगत दिनो नादेपार में हुए युवक हत्या को लेकर आलोचकों द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे, पर गठित पुलिस टीम का नेतृत्व करते थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बिना रूके हत्या अभियुक्त की तलाश जारी रखा और 24 घंटे के अन्दर हत्या अभियुक्त प्रिंस वर्मा को आला कत्ल में प्रयुक्त चाकू हथियार के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर न सिर्फ पुलिस सक्रियता व अपनी सफलता का प्रमाण प्रस्तुत किया, अपितु 24 घंटे में हत्या अभियुक्त प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार कर आलोचकों के जुबान पर ताला जड़ दिया। नादेपार में की गई युवक की हत्या को गिरफ्तार हत्या अभियुक्त 20 वर्षीय प्रिंस वर्मा ने अपने जुर्म को स्वीकार किया है। एसएसपी डा0 अभिषेक महाजन व एएसपी प्रशांत कु0 प्रसाद तथा सीओ बांसी शुबेंदु सिंह के दिए गए निर्देश के अक्षरसह अनुपालन में दायित्वों के प्रति क्रियाशील जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने सीनियर पुलिस अधिकारियों के अपेक्षाओं पर खरा उतरते का स्पष्ट संकेत दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गत बुधवार थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0 अ0 सं0 32/2026 धारा 103(1)/324(4) बीएनएस से सम्बंधित आरोपी हत्या अभियुक्त प्रिंस वर्मा को ग्राम सूपाबक्सी जाने वाली सड़क मार्ग गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने जुर्म को स्वीकार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रिंस वर्मा की उम्र 20 वर्ष पुत्र बजरंगी उर्फ अशोक निवासी सोनबरसा टोला उंगलियां थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर बताया गया। कुल मिलाकर 24 घंटे के भीतर थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली जोगिया उदयपुर थाना पुलिस को गणमान्य नागरिकों ने कार्य क्षमता का धनी करार देते हुए साराहा है।
गुजरात: सेक्टर-6 विभागमें अनधिकृत कर्मचारियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर पत्रकार संघ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
राजस्थान: नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में डॉक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: रतनमोहिनी दादी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राजस्थान: जिला अस्पताल का शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
राजस्थान: आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
