Contact for Advertisement 9650503773



मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश,गोवर्धन कुंभकार  Published by: , मध्य प्रदेश,गोवर्धन कुंभकार  Edited By: Kunal, Date: 12/03/2026 04:09:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश,गोवर्धन कुंभकार
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 12/03/2026 04:09:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आगर मालवा शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री व आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 13 मार्च 2026 को आगर मालवा जिले के दौरे पर रहेंगे।

विस्तार

मध्य प्रदेश: आगर मालवा शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री व आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 13 मार्च 2026 को आगर मालवा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर विभिन्न धार्मिक, प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री चौहान सुबह 9 बजे भोपाल से आगर-मालवा के लिए प्रस्थान करेंगे।  दोपहर 12 बजे आगर-मालवा पहुंचेंगे। आगर आगमन पर वे सर्किट हाउस में  रुकने के बाद बाबा बैजनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सर्किट हाउस में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे नगर पालिका आगर में हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया जाएगा तथा अटल पथ के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री चौहान भाग लेंगे। तत्पश्चात शाम 5 बजे वे आगर-मालवा से आलीराजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।