-
☰
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति रजि महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक उपासिका प्रधान अमन देवी जोरासिया की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर भवन महेंद्रगढ़ में संपन्न हुई।
विस्तार
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति रजि महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक उपासिका प्रधान अमन देवी जोरासिया की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर भवन महेंद्रगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं और एजेंडा पर गहन विचार विमर्श किया गया । डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए समिति का विस्तारिकरण किया गया। 11वें सदस्य की नियुक्ति की गई, डॉ भीमराव अंबेडकर भवन के निर्माण कार्य को शुरू करने व चंदा इकट्ठा करने तथा लंबित कार्यों का एस्टीमेट तैयार करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2026 बड़ी धूमधाम से मनाने वह मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यगण कलैक्शन कमेंटी के भी सदस्य रहेंगे। सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से पारित किया। इस अवसर पर उपप्रधान राजवीर सिंह,कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जालवान, सचिव रोशन लाल निम्बल, सहसचिव अर्जुनसिंह चोटीवाला, श्रीमती रोशनी देवी पूर्व सरपंच, संतलाल खिंची, थानेदार शेर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सुन्दर लाल जोरासिया, भुपसिंह ढ़ाणी फोगाट, डॉ राकेश मेहरा, डॉ हरिसिंह बचीनी, अमरसिंह मैनैजर, प्रभु दयाल पंच, सुभाष चौहान, मैनपाल सुरेहती जाखड़, मा ताराचंद, बदाम सिंह आदि उपस्थित रहे।