-
☰
राजस्थान: खाटूधाम में फागण की धूम: “फागणीये में जाऊं री” भजन पर झूम रहे श्याम भक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विश्वप्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में फागण में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है | फागण मेला नजदीक होने से खाटू नगरी में बाबा श्याम के जयकारे गूंज रहें हैं | लखदातार के दीदार के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है |
विस्तार
राजस्थान: विश्वप्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में फागण में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है | फागण मेला नजदीक होने से खाटू नगरी में बाबा श्याम के जयकारे गूंज रहें हैं | लखदातार के दीदार के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है | वहीं फागण मेले एंव होली का मधुर भजन "फागणीये में जाऊं री "सोमवार शाम को रिलीज हो गया | सुप्रसिद्ध भजन गायिका नीलम जायसवाल के होली एंव फागण मेले स्पेशल भजन के रिलीज होने से श्याम भक्तों का उत्साह चरम पर है | श्याम भक्त बड़े उत्साह से " फागणीये में जाऊं री " भजन की रील शेयर कर रहें हैं | आपको बता दें कि नीलम जायसवाल के इस भजन का श्याम भक्त बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे | उधर विश्वप्रसिद्ध भजन गायिका नीलम जायसवाल ने सभी श्याम भक्तों को फागण मेले एंव होली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है |
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे