-
☰
उत्तर प्रदेश: गोण्डा बाल उत्सव 2.0 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक उड़ान, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का संगम
- Photo by : social meda
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रकाश मैरिज हॉल, पंतनगर में मंगलवार को आयोजित प्रगति–स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव में बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रकाश मैरिज हॉल, पंतनगर में मंगलवार को आयोजित प्रगति–स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव में बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त, देवीपाटन मंडल ने कहा कि मीना मंच बच्चों के सपनों, स्वाभिमान और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने की प्रयोगशाला है। आयुुक्त ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों से नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए और उनकी भावनाओं, विचारों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने बच्चों की स्क्रीन गतिविधियों पर संतुलित निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि मोबाइल, टीवी और इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील के हाथों द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयुक्त ने बताया कि पुरस्कृत बच्चों को स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। जिन बच्चों को पुरस्कार नहीं मिल सका, उनसे कहा गया कि यह अंतिम अवसर नहीं है—निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे